
Thursday, 16 April, 2026
भारतीय रेलवे ने WL और RAC टिकटों पर यात्रियों की चिंता को कम करने के लिए पिछले साल अपनी आरक्षण चार्ट नीति में संशोधन किया था। सुबह 5:01 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट पिछले दिन रात 8 बजे तक तैयार किया जाएगा। दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे और रात 12:00 बजे से सुबह 5 बजे तक चलने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट 10 घंटे पहले तैयार किए जाएंगे।